अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ) ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर औऱ मुख्यसचिव राम सुभाग सिंह से मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की और तुलनात्मक रिपोर्ट प्रेषित की। हिमाचल प्रदेश में नया वेतनमान लागू होने के साथ वेतन में कुछ विसंगतियों को उजागर होने के बाद यह बैठक की गई।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार से आग्रह किया है कि हिमाचल में पंजाब की तर्ज पर वेतनमान को लागू करे ओर 15 प्रतिशत ऑप्शन को बहाल करे। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कुछ वर्ग ऐसे है जिन्हें पिछले 20 वर्षों से 10 हजार से भी कम सेलेरी मिल रही है, कंप्यूटर और एसएमसी अध्यापको को जब तक स्थाई नीति नही बनती, उन्हें पूरी तनख्वाह प्रदान करने का आग्रह महासंघ ने सरकार से किया है।