शिमला, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा मुद्रित किए गए देश की विभिन्न विभूतियों के कैलेंडर का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम ने विमोचन। इस अवसर पर महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव माध्यमिक संवर्ग पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रान्त सहसंगठन मंत्री भीष्म सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर सहित हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित एवं मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लांच किए इस विशेष कैलेंडर में स्वामी विवेकानंद, पंडित लाल मदन मोहन मालवीय, महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, भगिनी निवेदिता, विनोबा भावे, रविंद्र नाथ ठाकुर, महर्षि अरविंद, सुभाष चंद्र बोस सहित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सुविचारित वक्तव्य और विचार संकलित हैं। वर्ष 2022 का यह कैलेंडर भारतवर्ष की इन महान विभूतियों को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सम्मानपूर्वक समर्पित है।