गुजरात राज्य के कर्मचारीयों दवारा पुरानी पेंशन योजना पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात, भारतीय मजदूर संघ गुजरात और राष्ट्रीय ओल्ड पेंशन संयुक्त मोर्चा गुजरात कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात प्रांत अध्यक्ष और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्राथमिक संवर्ग सचिव भीखाभाई को बनाया गया।
संयुक्त मोर्चा द्वारा 8 अप्रैल 2022 को इस कार्यक्रम का श्री गणेश करते हुए समग्र राज्य के जिला मुख्यालयों पर राज्य में पुरानी पेंशन पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से धरना कार्यक्रम और रैली निकाल कर ज़िला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए । सभी ज़िला मुख्यालय पर विशाल संख्या में शिक्षक गण , मातृशक्ति एवं अन्य कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित रहे और सरकार को यह संदेश पहुंचाया कि गुजरात में हर एक कर्मचारी को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः स्थापित की जाए। लोगों की कुल उपस्थिति 46562 जिसमें 20000 से ज्यादा मातृशक्ति भी रही । भीखाभाई पटेल ने रैली में उपस्थित सभी का धन्यवाद देते हुए बताया कि यदि गुजरात सरकार पुरानी पेंशन योजना पुनर्स्थापित नहीं करेगी तो आंदोलन के अगले कदम तय किए जायेंगे।
गुजरात के प्रभारी और अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन पुरोहित ने धरना कार्यक्रम में विशाल संख्या में उपस्थित रहकर सफल बनाने हेतु सभी का आभार प्रकट करते हुए गुजरात की संवेदनशील सरकार से आग्रह किया है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित आर्थिक रूप से कमजोर राज्य पेंशन योजना पुनः स्थापित कर सकते हैं तो गुजरात राज्य को पुरानी पेंशन योजना लागू करने में देरी नहीं करनी चाहिए। गुजरात की संवेदनशील सरकार अपनी संवेदनशीलता का परिचय देकर जल्द ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करें, जिससे गुजरात के कार्मिको का सेवानिवृति के बाद भविष्य सुरक्षित हो सके।
