Welcome To ABRSM NEWS

 

मप्र शिक्षक संघ: शिक्षकीय समस्यायों पर चर्चा कर, सौंपा मांग पत्र

उज्जैन। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन से शिक्षकीय समस्यायों पर चर्चा की और मांग पत्र सौंपा। चर्चा में संयुक्त संचालक श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और माँगपत्र के प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर संतोषजनक जवाब देकर हल का आश्वासन दिया। उन्होंने, अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर लंबित स्वत्व भुगतान पर तत्काल व्हाट्सएप से ही जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, जीवन के अमूल्य 40 वर्ष शासकीय सेवा में देने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है। आप जीपीएफ में विलंब या किसी लम्बित आवेदन को व्हाट्सएप पर भी भेजेंगे, मैं तत्काल निराकरण करूंगा।

इस बैठक पर प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह जैन, मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व उज्जैन संभाग प्रभारी श्री अखिलेश मेहता,संभागीय अध्यक्ष श्री विनोद पूनी, संभागीय सचिव श्री जगदीश सिंह केलवा,संभागीय संगठन मंत्री श्री राजेन्द्र रावल जिला सचिव नीमच श्री सुनील शर्मा, श्री सुभाष ,श्री दिनेश सेन,जिला अध्यक्ष उज्जैन श्री सुभाष पाटीदार, संभागीय कोषाध्यक्ष श्री उदल सिंह परमार,श्री कमल किशोर कुल्मी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। चर्चा में अवकाश, नवीन संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान, नियमित शिक्षकों को 30 वर्ष क्रमोन्नति की बाधा दूर करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने, अतिथि शिक्षकों को वेतन जैसे अनेक बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT