Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मनाएगा अमृत महोत्सव-धर्मेन्द्र कुमार शर्मा

     शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक डबाकरा भवन भावलखेड़ा में संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला—मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने की। बैठक में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को बताया कि 15 अप्रेल को महासंघ की प्रांतीय बैठक लखनऊ में संपन्न हुई, इसमें महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर ने बताया है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासंघ पूरे प्रदेश में अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर तक मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी आज से ही शुरू कर दी जाएगी।
जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह ने बताया कि महासंघ के प्रयास से सभी परिषदीय शिक्षकों को जल्द ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने वाली है। महासंघ हमेशा शिक्षकों के हित के लिए प्रयासरत रहता है। जल्द ही महासंघ का प्रांतीय नेतृत्व उच्च अधिकारियों एवं शासन से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराएगा।
जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारीयों को अपने-अपने ब्लॉक में शिक्षकों की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराने हेतु निर्देशित किया एवं किसी भी स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत तुरन्त जिला टीम से करने को कहा।
जिला कोषाध्यक्ष अवधेश मैथिल के द्वारा महासंघ के सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला गया एवं वर्षभर में महासंघ की ओर से मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना,जिला सयुंक्त मंत्री संगीता वर्मा,भावलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह,भावलखेड़ा महिला उपाध्यक्ष पूजा पाल,तिलहर मंत्री संजीव गंगवार, तिलहर उपाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार ,ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष अवस्थी,नगर अध्यक्ष पूर्णिमा रस्तोगी,निगोही ब्लॉक अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह,खुटार ब्लॉक अध्यक्ष राम दयाल तिवारी, खुटार महामंत्री अमित पटेल,बंडा ब्लॉक अध्यक्ष देवेश शक्ला,मदनापुर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता,मदनापुर महामंत्री जनार्दन शर्मा,मदनापुर कोषाध्यक्ष श्याम बाबू,कटरा खुदागंज ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह,काँट महामंत्री आदित्य मिश्रा,मदनापुर मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा,सह संगठन मंत्री उपेन्द्र गुप्ता,सयुंक्त मंत्री अमित गुप्ता,जिला कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह, विनीत गंगवार,अमित भटनागर समेत सभी ब्लॉक एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT