Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. जनपद महाराजगंज के पदाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिले

महाराजगंज, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबंधित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ. प्र. महाराजगंज जनपद के जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा दुर्गेश यादव से भेंट की । शिष्टमंडल ने 69 हजार भर्ती  शिक्षक साथियों के लंबित एरियर भुगतान के संबंध में दुर्गेश यादव से वार्ता की। इस मामले पर जिला संयोजक ने कहा कि मई माह के वेतन भुगतान के बाद सभी का एरियर भुगतान कर दिया जाए, जिस पर लेखा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी का एरियर भुगतान कर दिया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न समस्याओं को लेकर के शिष्टमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह से भी मुलाकात की तथा निम्न बिंदुओं पर चर्चा की।

1-वित्तीय वर्ष 2021-22 में MIS मद से शिक्षक संकुल के SMC खाते में प्रशिक्षण एवं मोबिलिटी सपोर्ट का 250 रुपये प्रति विद्यालय का भुगतान किया जाए।

2-वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रत्येक शिक्षक संकुल को विद्यालय कार्य हेतु शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक भत्ते हेतु 2200₹ सम्बंधित शिक्षक संकुल के SMC खाते में भेजा जाए ।

3- वित्तीय वर्ष 2022-23 के यू- डायस कार्य के लिए भुगतान शासन से धन प्राप्त होते ही यथाशीघ्र करवाया जाए ताकि पिछले वित्तीय वर्ष की तरह विलंब की पुनरावृत्ति न हो।

4- वित्तीय वर्ष 2022-23 का Udise+ का कार्य 15 जून 2022 के पश्चात ही प्रारंभ करवाया जाए क्योंकि 20 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो रहे हैं ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पटल बाबू को निर्देशित किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उपरोक्त धनराशि का भुगतान करवा दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक नौतनवा कार्यकारिणी से ब्लॉक अध्यक्ष बिनय कुमार,ब्लॉक महामंत्री रवि प्रकाश,ब्लॉक संगठन मंत्री अभिषेक रमन,ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष सनोज कुमार यादव, ब्लॉक सयुंक्त मंत्री अंकुर सच्चर ,ब्लॉक मंत्री चंद्रेश कुमार एवं हरि त्रिपाठी  मौजूद रहे ।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT