Welcome To ABRSM NEWS

 

शिमला भूस्खलन: प्रभावितों के लिए abrsm ने वितरित की राहत सामग्री

शिमला। शहर में भारी बरसात के चलते लैंडस्लाइड से आई भयंकर त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगे आया है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिमला खंड के पदाधिकारी इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। बेघर लोगों की मदद के लिए abrsm ने एक टीम का गठन किया है। संगठन के कार्यकर्ता प्रभावितों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवा रहे हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री विनोद सूद ने बताया कि, प्रभावित लोगों को मदद के लिए राहत सामग्री जैसे– खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी आग्रह किया है कि, प्रांत में जहां भी इस प्रकार की त्रासदी आई है, वहां मदद पहुंचा कर अपने दायित्व का निर्वहन कर संगठन को सूचना दें। खाद्य सामग्री प्रदान करने वालों में शिमला खंड में रहने वाले संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष ललिता बर्मा, प्रांत सह मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, प्रांत टोली से पवन ठाकुर, उषा शर्मा, कमल देव,प्रांत उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनुज गुप्ता, जिला टोली से मुकेश, प्रवीण आदि पदाधिकारी ने सहयोग किया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT