Welcome To ABRSM NEWS

 

संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का हुआ आयोजन

जम्मू–कश्मीर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय संवर्ग) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक त्रिकुटा भवन में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान महेंद्र कपूर ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक में अन्य कई विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इसमें प्रमुख विषय रहा कि, हर जिले मे॔ क्लस्टर लेवल पर इकाई का गठन करना, हर जिले में महिला सम्मेलन करना और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना, इसके अतिरिक्त सदस्यता अभियान इत्यादि विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान देवराज ठाकुर, प्रदेश महामंत्री श्रीमान रतन शर्मा, प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, मंत्री और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT