सदस्यता अभियान एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता में पूर्ण मनोयोग से लगना हमारा कर्तव्य
गांधी नगर (गुजरात ) । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात की ओर से 11 जून 2021 को महिला संवर्ग की ऑनलाइन बैठक सदस्यता अभियान एवं निबंध प्रतियोगिता मार्गदर्शन हेतु गुजरात राज्य महिला प्रमुख पल्लवी बेन पटेल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का शुभारंभ अवनी बहन के सुमधुर स्वरों में सरस्वती वंदना से हुआ। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव मोहन पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम भाई पटेल एवं प्राथमिक संवर्ग के गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष भीखाभाई पटेल का मार्गदर्शन मिला।
मोहन पुरोहित ने सदस्यता अभियान के बारे में बताया कि किसी भी संगठन की पहचान और प्रतिष्ठा का मापदंड सदस्यता है। सदस्यता संगठन की नींव की ईंट है, जिस तरह भवन में नींव का महत्व है, उसी तरह संगठन की नींव सदस्यता है। जिस तरह शरीर के लिए भोजन जरूरी है, उसी तरह सदस्यता संगठन के लिए जरूरी है, सदस्यता ही संगठन को ताकत एवं मजबूती प्रदान करती है। जब आप सदस्यता अभियान के लिए जाएंगे तब आपको तीन प्रकार की लोगों का सामना करना पड़ेगा। पहले प्रकार के लोग जो संगठन को समर्पित है , संगठन की कार्य प्रणाली से संतोष है वह तुरंत ही आप के सदस्य बन जाएंगे और अपने विद्यालय के दूसरे शिक्षक भाई-बहनों को भी सदस्य बनाने में आपकी मदद करेंगे। दूसरे प्रकार के लोग जो संगठन के कार्य के बारे में कम जानते हैं ,उन्हे आपको प्रेम और स्नेह समझाना होगा कि संगठन ने शिक्षक हित में कौन से कार्य किए हैं। तीसरे प्रकार के लोग संगठन के प्रति नकारात्मक भाव वाले होंगे, उन्हे आपको बताना है कि जैसे तालाब के किनारे खड़े रहते हम तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकते , उसके लिए तालाब के मध्य में जाना होता है, उसी तरह संगठन के बारे में जानने के लिए संगठन के मध्य आकर काम करना होता है तभी आप संगठन के बारे में सच्चाई का पता लगा पाओगे, अतः आप से बिनती है, आप संगठन के सदस्य बने और संगठन के कार्य प्रणाली को जाने और इसके बाद कोई नतीजे पर पहुंचे।
माइक्रो प्लानिंग का आयोजन कीजिए
मोहन पुरोहित ने बताया कि राज्य की बैठक के बाद तुरंत ही जिले की बैठक का आयोजन करके हरेक तहसील में प्रभारी नियुक्त करके सदस्यता अभियान की जवाबदारी सौंपे, जिले की बैठक के बाद तहसील की बैठक का आयोजन करके हर एक पगार केंद्र एवं विद्यालय में भी कार्यकर्ता भाइयों और बहनों को सदस्यता अभियान की जवाबदेही के लिए नियुक्त करके माइक्रो प्लानिंग का आयोजन कीजिए। इसके अलावा एक दिन विद्यालय से अवकाश लेकर सारे कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुड़े और एक ही दिन में 70 से 80% तक सदस्यता अभियान पूर्ण करें। उन्होंने इस सदस्यता अभियान शुभारंभ बैठक में मातृशक्ति को आह्वान किया कि आप भाइयों के साथ टोलियों में जुड़ कर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दीजिए। मोहन जी ने निबंध प्रतियोगिता मे कार्यकर्ता की मांग के बाद 30 जून 2021 तक समय अवधि बढ़ाने के बाद गुजरात प्रांत को आह्वान किया। निबंध प्रतियोगिता में भी हर एक विद्यालय में जाकर शिक्षक भाई-बहनों को बताऐ की उनकी प्रतिभा को उजागर करने एवं तराशने हेतु यह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। हिंदी , अंग्रेजी एवं गुजराती में भी बढ़िया शोध पत्र पत्र लेखन की पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। यह अवसर 1988 के बाद पहली बार आया है, तो इसमें भी हरेक तहसील के भाई बहन पीछे ना रहते हुए सदस्यता अभियान एवं निबंध प्रतियोगिता हेतु पूर्ण मनोयोग से लग जाए क्योकि कार्यकर्ता के नाते यह हमारा कर्तव्य है।
गुजरात के प्रांत अध्यक्ष घनश्याम भाई पटेल ने बताया कि गुजरात की मातृशक्ति ने जैसे कर्तव्य बोध कार्यक्रम ,मातृशक्ति वंदना कार्यक्रम ,दत्तक दीकरी योजना में अपना बढ़-चढ़कर योगदान दिया है इसी तरह निबंध प्रतियोगिता एवं सदस्यता अभियान में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
सभी को एक साथ जुटना होगा : भीखाभाई पटेल
गुजरात प्रांत के प्राथमिक संवर्ग के अध्यक्ष भीखाभाई पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि गुजरात में इस साल शिक्षक मित्रों के बहुत सारे प्रश्न के निराकरण मैं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है, 4200 ग्रेड पे, फाजल शिक्षक के आरक्षण, CCC की परीक्षाएं जेसे अनेक विषयों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात ने सुनहरी सफलता प्राप्त की है, अतः इस साल सदस्यता अभियान में डेढ़ लाख तक की सदस्यता अभियान आंकड़े तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी, जरूरत है तो सारे कार्यकर्ता भाई -बहन पूर्ण मनोयोग से सदस्यता अभियान एवं निबंध प्रतियोगिता हेतु संगठन के कार्य में मन से जुड़ जाए। गुजरात की मातृशक्ति को उन्होंने आह्वान किया कि मातृशक्ति भी इसमें पीछे नहीं रहे क्योंकि मातृशक्ति नेबहुत ही कम समय में गुजरात में शानदार कार्य कर महिला सहभाग में शानदार वृद्धि की है अतः सदस्यता अभियान एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता में भी बिल्कुल पीछे न रहते हुए गुजरात को अव्वल नंबर पर लाए।
बैठक में गुजरात के तमाम संवर्ग राज्य से लेकर तहसील की महिला पदाधिकारी बहने उपस्थित रही। अंत में राज्य की दत्तक दीकरी कन्वीनर एवं मध्य संभाग संयोजक श्रीमती हशुमती बहन पटेल ने आभार विधि की। बैठक की समाप्ति अवनी बहन द्वारा कल्याण मंत्र से की गई।