Welcome To ABRSM NEWS

 

हरेक विद्यालय आदर्श विद्यालय बने, ऐसा हमारा प्रयास हो :अखिलेश मेहता

म.प्र. शिक्षक संघ विकासखंड/ तहसील शाखा मंदसौर का कर्तव्य बोध दिवस

भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तहसील एवं विकास खंड शाखा मंदसौर की ओर से 15 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर में आयोजित कर्त्तव्य बोध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कोविड -19 नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना श्रीमती विष्णु सुनार्थी ने प्रस्तुत की।
मुख्य विशिष्ट अतिथि हिम्मत सिंह जैन कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली, अध्यक्षता अखिलेश मेहता प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल, मुख्य अतिथि विनोद पुनी संभागीय अध्यक्ष संभाग उज्जैन, विक्रम सिंह सिसोदिया संभागीय, भारत सिंह मंगोलिया पूर्व जिला अध्यक्ष मंदसौर, नरेंद्र कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष मंदसौर,बद्री लाल पुरोहित जिला संगठन मंत्री जिला नीमच, विजय तिवारी, जिला अध्यक्ष नीमच, सुनील शर्मा जिला सचिव नीमच आदि उपस्थित हुए।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव शंकरलाल आंजना ने अतिथियों का परिचय कराया व उन्होंने संगठन के कर्तव्य बोध मनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन में आग्रह नहीं, सद्भाव, समर्पण का भाव है, सभी का सम्मान व बुराई को नजर अंदाज कर आगे बढ़ना है। अपने कर्तव्यों का बोध कर हमें कार्य करना है। अतिथि उद्भादन में पूर्व जिलाध्यक्ष भारतसिंह मंगोलिया ने कहा कि कर्तव्य बोध दिवस का मतलब समय समय पर हमें अपने को अपडेट करना है कहानी के माध्यम से बात करना, राष्ट्हित व राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। सम्भागीय अध्यक्ष विनोद पुनी ने कहा कि शिक्षकों के हित में 1970 से संगठन अनवरत रुप से कार्य कर रहा है। देश के प्रति अपनी जागरुकता ही हमारा कर्तव्य है । आजादी का अमृत महोत्सव व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शासन का शिक्षकों पर भरोसा कायम है ।

नीमच जिला संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित ने भी शिक्षकों के कर्तव्य बोध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें जो कार्य करना चाहिए जो हमारे लिये योग्य हो और उस कार्य से हमें नई उर्जा का संचार होता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता ने शिक्षको को संस्कार एवम चरित्र का संवाहक बताते हुए कर्तव्य बोध पर जोर देते हुए कहा कि मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ मानते हुए प्रत्येक विद्यालय एक आदर्श विद्यालय बने ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। आपने प्रदेश स्तर पर 12 जनवरी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाषचंद्र बोस जयंती तक मनाये जाने व कर्तव्य बोध पर जानकारी दी।

मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ

कार्यक्रम के विशेष अतिथि हिम्मतसिंह जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली ने कहा कि मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ ऐसा ध्येय मानकर हमें राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित व शिक्षक हित में कार्य करना चाहिए। हमें सत्य मार्ग पर चलना चाहिए व अपने व्यवहार व आचरण से एक आदर्श स्थापित करना चाहिए क्योकि जो हम कक्षा में बोलते है उसको सीखते है, परंतु हम क्या करते उसका अनुसरण छात्र ज्यादा करते है अन्त में कल्याण मंत्र दलौदा तहसील अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा ने प्रस्तुत किया व आभार तहसील अध्यक्ष रामचंद्र लुहार ने किया संचालन ब्लाक अध्यक्ष कान्तिलाल राठौर ने किया।

 

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT