बनीखेत। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की चम्बा एवं संगठनात्मक जिला बनीखेत की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री मोहन पुरोहित (एबीआरएसएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने सभी शिक्षक बंधुओं से विचार विमर्श किया। जिसमें चंबा और कांगड़ा के संगठन विभाग प्रमुख डॉ जोगिंदर सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम श्रीमान मोहन पुरोहित को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उन्होंने संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति– राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज होती है। बच्चों में नैतिक मूल्य, देशप्रेम की भावना और सांस्कारिक शिक्षा देने पर भी विचार विमर्श हुआ। संगठन को मंडल स्तर तक ले जाने पर भी वार्ता हुई।