रांची, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग ) झारखण्ड प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं के प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पर्ल रेसीडेंसी के सभागार में बैठक संपन्न हुई। महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महासंघ की तरफ से चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम एवम् अभियानों का विस्तार से अवगत कराया।
प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के पदाधिकरियों ने अपनी – अपनी इकाई के तरफ से वर्ष भर में किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा संवर्ग के अखिल भारतीय प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के साथ – साथ एक शैक्षिक परिवार के रूप में राष्ट्रहित में शिक्षा हो के लिए पूरे देश में सतत प्रयत्नशील है। सेवानिवृत्त के कारण हर संस्थान में रिक्तियां , प्रोन्नति में विलम्ब, नियुक्त 2008 में नियुक्त शिक्षकों की अनिश्चित सेवा शर्त (प्रमोशन) से निराशा की स्थिति उत्पन्न है। बैठक में सदस्यता अभियान आगामी 31 मार्च से 30 अप्रैल तक सभी इकाइयों का पुनर्गठन करने की भी योजना बनी।
प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (झारखण्ड प्रांत, उच्च शिक्षा संवर्ग) की बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार एवम् धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ आभा झा, डॉ धनजय बासुदेव द्विवेदी, डॉ मयंक रंजन, डॉ रत्नेश, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी ,डॉ दुलार हज़ाम , डॉ भारती द्विवेदी, डॉ सोनी तिवारी ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे।