कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रांत कार्यकारिणी की वार्षिक योजना बैठक 13 फरवरी 2021 को कांगड़ा के शाहपुर खण्ड स्त्रोत समन्वयक हाल में सम्पन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त मंत्री पवन मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी के सभी सदस्य , जिलाध्यक्ष वरिष्ठ , उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, अतिरिक्त जिला मंत्री,जिला संगठन मंत्री,सहसंगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारियों सहित 150 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य व्यख्यान अशोक कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवह व हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत सम्पर्क अधिकारी ने श्रीराम मंदिर धन समर्पण अभियान पर दिया। इस योजना बैठक में वर्ष भर के कार्यक्रमों को प्रस्तावित किया गया। अप्रैल में सभी मण्डलों में नव वर्ष सुभेषा कार्यक्रम का ओयजन, मई में सदस्यता अभियान, 10 जून को राज्य कार्यकरिणी की बैठक ज़िला शिमला के गलू- कुफरी में,जुलाई में मण्डल गठन, अगस्त में खण्डों के चुनाव, सितम्बर में जिला कार्यकारिणी के चुनाव, दिसम्बर में प्रान्त कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम तय किए।
प्रान्त अध्यक्ष ने प्रान्त के 12 जिलों के स्थान पर संगठन की दृष्टि से 21 जिले का प्रस्ताव रखा, जिसको ध्वनिमत से प्रस्तावित किया गया। संगठन के दृष्टि से बनाये गये ज़िलों में जिला काँगड़ा को चार जिलों में बांटा गया- काँगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपुर। ज़िला शिमला को 3 भागों में – शिमला, रामपुर, रोहड़ू ज़िला मंडी को मंडी, करसोग, सरकाघाट, तथा जिला सोलन को सोलन, कसौली, नालागढ़ में विभक्त किया गया। संगठन की दृष्टि से प्रान्त में 4 विभागों को बढ़ा कर 5 कर दिया है। ज़िला काँगड़ा व चम्बा के विभाग अध्यक्ष का दायित्व डॉ जोगिन्द्र सिंह को तथा सोलन के विभाग प्रमुख का दायित्व नरेंद्र कपिल को दिया गया। इनमें ज़िलाध्यक्षो व जिला मंत्रियों को भी चयनित किया गया-
ज़िला काँगड़ा से अध्यक्ष बलबीर सिंह, जिलामंत्री अजय आचार्य ज़िला पालमपुर से अध्यक्ष घनश्याम दास, ज़िला मंत्री रजिंदर कुमार,
ज़िला नूरपुर से मुकेश शर्मा, ज़िला मंत्री रजिंदर जम्वाल, ज़िला देहरा से अध्यक्ष राजीव, महामंत्री राजकुमार बनाये गए।
इस अवसर पर प्रान्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर जी, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, उपाध्यक्ष भीष्म जी, उपाध्यक्ष हेमराज जी, उपाध्यक्ष विजय कंवर, ज़िला काँगड़ा अध्यक्ष डॉ जोगिन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी रजिंदर जम्वाल सहित प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिलामंत्री, संगठन मंत्री उपस्थित रहे।
