Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्र सर्वोपरि, इसलिए संगठन में कोई छोटा—बड़ा नहीं

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात का अभ्यास वर्ग

इडर (गुजरात)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात की ओर से 1 और 2 अप्रैल को गुजरात के इडर शहर के पावापुरी जल मंदिर तीर्थ स्थान पर प्रान्त, संभाग और विभाग के पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों पर 10 सत्रों का आयोजन हुआ। उनमें से *कार्यकर्ता* विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक चिन्तन भाई उपाध्याय ने मार्गदर्शन किया।

गुजरात प्रान्त के बौद्धि प्रमुख कैलाश भाई त्रिवेदी और सौराष्ट्र प्रान्त के सह बौद्धिक प्रमुख कुलदीप सिंह गोहिल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, इसलिए सम विचारधारा वाले संगठन में कोई छोटा और बड़ा नहीं है। सबको साथ लेकर चलने से ही हमारा राष्ट्र गौरव प्राप्त कर सकता है। संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर जी ने भी अभ्यास वर्ग को संबोधित किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय सचिव माध्यमिक संवर्ग मोहन राजपुरोहित जी ने भी अपना पाथेय दिया।
इस अवसर पर गुजरात के प्राथमिक शिक्षा विभाग के नियामक ओर माध्यमिक विभाग के नियामक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT