बुरहानपुर, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ विकासखंड बुरहानपुर की विकास खंड, तहसील एवं नगर इकाइयों का निर्वाचन जिला संयोजक अमर पाटील,सह संयोजक धनराज पाटील के मार्गदर्शन में एवं संजय राऊत और भागवत फेगड़े की उपस्थिति में सावित्री बाई फुले शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
विकासखंड इकाई से अध्यक्ष शालीकराम चौधरी, सचिव विश्वनाथ पाटील एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र कापसे नगर इकाई से अध्यक्ष चंपालाल धनगर, सचिव शौकत उल्ला खान कोषाध्यक्ष जगदीशसिंह हजारी तहसील इकाई से अध्यक्ष प्रमोद सातव सचिव दीपेश जाधव कोषाध्यक्ष स्वप्निल महाजन इसके साथ ही समस्त इकाईयो में पदधाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बुरहानपुर के निर्धारित निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार अगनानी,विनोद पवार एवं राजु सवघडे द्वारा विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई।