कोटा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध रूक्टा (रा.) के कोटा विभाग दवारा कर्तव्य-बोध कार्यक्रम विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय में भौतिकशास्त्र के प्रो.धनश्याम शर्मा ने की और मुख्य वक्ता विभाग के सचिव डॉ.नवीन मित्तल रहे।
डॉ.नवीन मित्तल ने पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि यह रूक्टा (रा.) की परंपरा है, जो स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास का विचार करती है। अपने कर्म के पथ पर सदैव आगे बढ़ते हुए हमें कर्तव्यों का बोध होना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जो अपने कर्म पथ पर आगे चलते रहते हैं वही सच्चे कर्मयोगी होते है। विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस के उदाहरण देते हुए कर्तव्य बोध को समझाया। इस अवसर पर डॉ.आर.पी. सोमानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.रामावतार मेघवाल ने किया।