उदयपुर, 17-जनवरी, राजस्थान शिक्षक सघं राष्ट्रीय जिला उदयपुर प्रथम दवारा अमृत महोत्सव एवं कर्तव्य बोध कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
मुख्य वक्ता रामेश्वर लाल आमेटा पूर्व प्राचार्य मीरा कन्या महाविधालय एंव उपाध्यक्ष विधा भारती चित्तोड़ प्रान्त,
अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानन्द का ध्येय वाक्य -“उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य प्राप्त न करलो “
की व्याख्या करते हुये युवाओं को राष्ट्र निर्माण में जुड़कर संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा करने का संकल्प लेकर कार्य करने की बात कही।
मुख्य अतिथि सुन्दर जैन -प्रदेश पर्यवेक्षक, ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी साधारण नही होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते है। इसलिए शिक्षक-शिक्षार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के साहित्य को पढ़कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिये प्रेरित करने की बात कही।
विशिष्ठ अतिथि अभय सिंह राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारें युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिले, इसके लिए स्वामी विवेकानन्द का साहित्य विदयालयों और महाविदयालयों में विषय के रुप में पढ़ाया जाना चाहिए ।
सह वक्ता महिपाल सिंह राठौड़ ने विवेकानन्द के जीवनवृत पर प्रकाश डालकर उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा शक्ति के रूप में मनाने की बात कही ।
जिला मंत्री चन्दनमल बागड़ी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं कर्तव्य बोध पखवाड़ा की वर्चुअल बैठक में 50 से अधिक शिक्षक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक मे जिला कार्यकारिणी में रिक्त रहे पदों का सहवरण भी किया गया। बैठक का मुख्य उदेश्य स्वामी विवेकानन्द के साहित्य सन्देश एवं सुभाष चन्द्रबोस के राष्ट्रीयआर्दशो से जन मानष को अवगत कराकर हमारी संस्कृति एवं राष्ट्रीयता की रक्षा करना है।
जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा शक्ति को जागृत करने के लिए स्वामी के सन्देशो को अपने जीवन में उतारने एवं सुभाष चन्द्रबोस से राष्ट्र के लिये अपना सबकुछ बलिदान करने की प्रेरणा लेने की बात कही ।
प्रदेश मीडिया सदस्य पारस जैन ने बताया कि संगठन प्रतिवर्ष 12,जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयन्ती से 23,जनवरी सुभाष चन्द्रबोस जयन्ती तक युवाशक्ति को राष्ट्र प्रेरणा देने के लिए कर्तव्य बोध पखवाडा मनाता है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक उपशाखा तक सामाजिक सरोकार के कार्य किये जाते है।
कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री चन्दन मल बागड़़ी ने आभार व्यक्त अति.जिला मंत्री शैलेष जैन ने किया। बैठक मे राजकमल लौहार-संयोजक प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ ,पुरूषोतम दवे,जिला संगठन मंत्री, राजेद्र सिंह सारंगदेवोत-पूर्व जिलाध्यक्ष,बसन्ती लाल श्रीमाली -पूर्व जिलामंत्री ,राकेश मेनारिया कोषाध्यक्ष, शंकर लाल जाट, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, उपशाखाओ के अध्यक्ष,मंत्री,महिला मंत्री,कोषाध्यक्ष एवं विशेष आमन्त्रित सदस्यों ने भाग लिया ।