Welcome To ABRSM NEWS

 

श्री संत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कर्तव्य बोध दिवस संपन्न

 दौसा,19 जनवरी 2022, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) राष्ट्रीय की स्थानीय इकाई श्री संत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कर्तव्य बोध दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राज्य सरकार के पूर्व विशेष अधिकारी एवं शिक्षाविद डॉ. ओ .पी .गुप्ता ने ने कहा कि किसी भी कार्य को करते समय हमें इस बात का भली प्रकार से विचार कर लेना चाहिए कि हमारे कार्य से किसी अन्य व्यक्ति के अधिकारों का अतिक्रमण ना हो। हमें अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते समय अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामान्यतः सभी संगठन अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक रहते हैं लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतते है लेकिन रुक्टा राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति भी सचेत और जागरूक रहता है । उन्होंने कहा कि सभी अपने – अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से करेंगे तो अधिकारों की मांग उठाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। सभी के अधिकारों का स्वाभाविक रूप से संरक्षण हो जाएगा।
 इस अवसर पर संगठन के जयपुर विभाग प्रथम के विभाग सचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलने वाला  यह संगठन अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध है, जिससे के.जी से लेकर पी.जी तक शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षक जुड़े हुए हैं। महासंघ की योजना के अनुसार प्रतिवर्ष विवेकानंद जयंती से लेकर सुभाष चंद्र बोस जयंती के मध्य कर्तव्य बोध दिवस मनाया जाता है। शिक्षक स्वयं भी इस अवसर पर आत्मावलोकन कर सकें, महापुरुषों की जयंती के अवसर पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी एवं समाज को भी कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कर्तव्य बोध दिवस मनाया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष गढ़वाल एवं डॉ. ओ .पी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर डॉ .परमेश्वरी बागड़ा, डॉ. पवन साहनी , डॉ. मुकेश गुप्ता एवं छात्राओं की सहभागिता रही। डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT