कानपुर. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर नगर के प्राथमिक संवर्ग का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम कानपुर में हुआ। मुख्य अथिति डॉ. दिलीप सरदेसाई संगठन मंत्री उच्च शिक्षा रहे। विशिष्ट अथिति शैलेन्द्र द्विवेदी प्रदेश संयुक्त महामंत्री रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कार्यकर्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कटियार व पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनंत नारायण तिवारी उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद व ब्लॉक उपाध्यक्ष बिधनू रेखा गुप्ता का सम्मान शैलेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र देकर किया गया । साथ ही जनपद कानपुर के समस्त ब्लॉकों के *उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं* का सम्मान अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र द्वारा किया गया ।सभी विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री/संयोजक उपस्थित रहे ।शैलेंद्र द्विवेदी ने संगठन की शक्तियों और उपयोगिताओं के बारे में बताकर सभी का मनोबल बढ़ाया । इसी क्रम में डाक्टर दिलीप सर देसाई द्वारा अपने अध्यक्षीय उदबोधन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को करने व सदस्यता में वृद्धि करने व शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के साथ उनका सम्मान अर्जित करने पर बल दिया । कार्यक्रम के संयोजक चंद्रदीप सिंह यादव रहे ।संचालन राजेश यादव ने किया ।