Welcome To ABRSM NEWS

 

हरियाणा प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ ने शिक्षा मंत्री से की भेंट

चंडीगढ़, हरियाणा सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों को दिए गए कर्जे को ग्रांट में बदलने के निर्णय का हरियाणा प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ ने सरकार का धन्यवाद दिया। 17 मई को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े हरियाणा प्रदेश महाविधालय शैक्षिक संघ ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल से भेंट की । संघ ने चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को ले कर चर्चा की । शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों की मांगों को ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। हरियाणा प्रदेश महाविधालय शैक्षिक संघ ने विश्वविद्यालयों के लोन को ग्रांट में बदलने के निर्णय के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। इससे पहले सरकार ने विश्वविद्यालयों को कर्जा देने की घोषणा की थी जिसका संघ ने विरोध किया था।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT