वाराणसी, स्वतंत्रता के पचहत्तरवें वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त 2022 को पूरे भारतवर्ष में एक लाख से अधिक शिक्षण संस्थानों में अमृत महोत्सव आयोजन की योजना को उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री कालेज, तकनीकी विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालयों में मूर्त रूप देने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा मंडलवार किए जा रहे प्रशिक्षण बैठक के क्रम में आज वाराणसी के लोहता स्थित माधव सेवा प्रकल्प में वाराणसी, आजमगढ़ एवं विंध्याचल मंडल का समीक्षा एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका संयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा संवर्ग के अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड के सभी संवर्गों के प्रभारी महेंद्र कुमार,अध्यक्षता प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक संवर्ग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री डा० उदयन मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयुक्त एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” ने, विषय प्रस्तावना कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कल्याण मंत्र राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के संयुक्त महामंत्री आशुतोष पाण्डेय ने किया।
आज की समीक्षा बैठक में वाराणसी मंडल के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं मंडल महामंत्री आनंद कुमार सिंह के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद चंदौली की टीम ने अपने महामंत्री इम्तियाज खान के नेतृत्व में, जौनपुर की टीम ने संयोजक सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं वाराणसी की टीम ने जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर”, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं महिला विंग की अध्यक्ष डा० रमा रुखैयार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। वहीं विंध्याचल मंडल की टीम ने मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व मंडल महामंत्री संतोष सिंह के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद सोनभद्र की टीम ने अपने संयोजक अशोक त्रिपाठी एवं सह संयोजक इंदु प्रकाश सिंह के नेतृत्व में, मिर्जापुर जनपद ने अपने संयोजक राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में, भदोही जनपद ने अपने महामंत्री क्रांतिमान शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिभाग किया तथा आजमगढ़ मंडल ने अपने मंडल अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह तथा महामंत्री अनिल कुमार वर्मा के साथ प्रतिभाग किया। जनपद बलिया की टीम ने अपने संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में, जनपद की टीम अपने महामंत्री आर्य के नेतृत्व में तथा आजमगढ़ जनपद की टीम ने अपने जिलाध्यक्ष डा० बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
समीक्षा बैठक में अमृत महोत्सव आयोजन की तैयारियों पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा सभी मंडलों के जनपदों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री द्वारा वृत्त लिया गया तथा मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार द्वारा 1 अगस्त 2022 को अमृत महोत्सव आयोजन की ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के आयोजन की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आवश्यकता एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और तय हुआ कि तीनों मंडलों के कम से कम चार हजार शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव आयोजित किया जायेगा ।