Welcome To ABRSM NEWS

 

रुक्टा (राष्ट्रीय) इकाई झुंझुनू द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनू, सेठ नेतराम मघराज टीबङेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय झुंझुनू की रुक्टा (राष्ट्रीय) इकाई द्वारा महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता  विकास भङिया  सह-सचिव सीकर विभाग ने मानव जीवन में गुरु की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि गुरु ही वह व्यक्ति है जो व्यक्ति को सकारात्मक दिशा में ले जा सकता है तथा व्यक्ति के जीवन का नव निर्माण करने में गुरु का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए गुरु और शिष्य के बीच संवाद निरंतर बना रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय इकाई सचिव डॉ शशि प्रकाश अहलावत ने किया। इस अवसर पर अनेक संकाय सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रही ।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT