भदोही, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भदोही के तत्वधान में ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव एवं राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी’ जिसका विषय- “इंडिया से भारत की ओर” का आयोजन डायट भदोही के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही भूपेंद्र नारायण सिंह व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री शशांक पाण्डेय रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमे अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को जीवंत बनाते हुए अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करना है और बुनियादी शिक्षा के नित निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयत्न करना है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इंडिया से भारत की ओर की संकल्पना को साकार करते हुए हमे नये युग की तकनीकी के साथ अपनी संस्कृति को याद रखना है और उनको ही आत्मसात करना है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त मंत्री शशांक शेखर ने राष्ट्र एकता व राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला । राष्ट्र निर्माण में शिक्षक उच्च आदर्श स्थापित करने का कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालो एवं राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामेश्वर सिंह,अशोक उपाध्याय, संदेश योगी, प्रीति श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य,आदर्श बरनवाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, कमाल अहमद सिद्धकी,डॉ राजकुमार पाठक, अशोक गुप्ता ,अखिलेश यादव ,अरविंद पाल, मजीद खान,हरेंद्र सिंह व आशीष सिंह रहे।
विंध्याचल मंडल के मांडलिक महामंत्री संतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भदोही ने शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षक हित में कार्य कर शिक्षकों के बीच एक सशक्त संगठन बना है। संगठन के सभी पदाधिकारियों को चाहिए कि शिक्षक की मांग के साथ दायित्व व कर्तव्य को सदैव निर्वहन करें।
