श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय में रूक्टा राष्ट्रीय इकाई द्वारा स्वतंत्रता अमृत महोत्सव पर इंडिया से भारत की ओर विषय को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. दिग्विजय सिंह प्रदेश संगठन मंत्री रहे। विषय प्रवर्तन डॉ.देवी शंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया ।
डॉ.दिग्विजय सिंह ने स्वाधीनता, स्वराज और स्वतंत्रता के शाब्दिक अर्थ क्या है पर प्रकाश डालते हुए कहा किहमने अपने तंत्र को विकसित करने के 75वर्ष पूर्ण किए हैं और हमें आगे क्या-क्या करना है जिससे कि 100वर्ष पूर्ण होने पर हमें अफसोस नहीं हो बल्कि गर्व हो।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पारीक ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ.सरोज चाहर ने किया।इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
