Welcome To ABRSM NEWS

 

शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली के खिलाफ मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने क्रमोन्नति, वरिष्ठता, अनुकंपा नियुक्ति और नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष लच्छीराम इंगले और जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में जिला सचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चौहान के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने सहायक आयुक्त को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने मांग रखी कि 12, 24 और 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अध्यापक और शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को समय पर क्रमोन्नति दी जाए। क्रमोन्नति के लिए अप्रैल 2023 तक की वरिष्ठता सूची इसी माह में जारी करने को कहा। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने अनुकंपा नियुक्ति जल्द करने की मांग भी की। जिसे सहायक आयुक्त ने प्रक्रियाधीन बताया।

इसके पश्चात् नव शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही धांधली के बारे में भी शिकायत की गई। शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर गलत रिक्तियाँ दिखाकर विकल्प चयन कराए गए। कार्यकताओं ने बताया कि पोर्टल अपडेट को लेकर संगठन ने पहले भी ज्ञापन सौंपा था। जिस पर सहायक आयुक्त ने पुनः काउंसलिंग के जरिए त्रुटि सुधारने का भरोसा दिलाया। संगठन ने नव शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर करने की मांग की है।

बता दें कि इस दौरान संगठन के सदस्य राजेन्द्र शर्मा, महेश सैते, किशोर सोनी, मनोहर राठौड़, कैलाश सोनी, संग्राम सिंह मण्डलोई और ओमप्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT