Welcome To ABRSM NEWS

 

बंगीय शिक्षक ओ शिक्षाकर्मी संघ ने अरण्य षष्ठी के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पश्चिम बंगाल की इकाई बंगीय शिक्षक ओ शिक्षाकर्मी संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी जेष्ठ शुक्ल षष्ठी के दिवस को अरण्य षष्ठी के रूप में पालन किया जाता है। इस दिवस की महत्ता को बनाए रखने के लिए विगत कई वर्षों से संगठन की ओर से प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का (पखवाड़ा) आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी प्रदेश के कई जिलों के अध्यापकों की टोलियां ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर “एक अध्यापक एक वृक्ष”कार्यक्रम को सफल बनाया है। राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज “सत्संग विहार”सहित कई स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालदा जिले के अंग्रेज बाजार के टाउन हाई स्कूल सहित जिले के कई स्थानों एवं स्कूलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन के राज्य के सह सभापति श्री सहदेव शाह ने कहा कि,जिला संगठनों की ओर से यह पुरा सप्ताह में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना है।

इस कार्यक्रम के संदर्भ में संगठन की ओर से अपने विचार रखते हुए संगठन के महामंत्री श्री बापी प्रमाणिक ने कहा किआज के दिन वटवृक्ष व अन्य वृक्ष की पूजन का विशेष महत्व है। इस धरती एवं इस वातावरण की रक्षा के लिए पृथ्वी की हरियाली जरूरी है। इस बात को पूरा विश्व स्वीकारने लगा है,जबकि हमारा भारतीय परंपरा हजारों वर्षों पहले से ऐसा करने की प्रेरणा देता आया है। भारतीय परंपरा के अनेक ग्रंथों में ऐसे अनेक तिथियों का उल्लेख है जिसमें इस सृष्टि की रक्षा के लिए ज्ञान एवं उपाय उपलब्ध है। यह तिथि में इस प्रकार के वृक्ष रोपण के कार्यक्रम समाज, राष्ट्र एवं विश्व को इस पृथ्वी के हरियाली की रक्षा करने के लिए प्रेरणा देगी। शिक्षक अगर इस काम में अग्रिम भूमिका निभाते हैं तो इसका प्रभाव छात्रों एवं समाज के ऊपर अच्छा रहेगा। इसलिए प्रत्येक वर्ष संगठन की ओर से इस तिथि को “वृक्षारोपण कार्यक्रम” के रूप में मनाया जाता है।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT