जम्मू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जम्मू विश्वविद्यालय इकाई द्वारा अमर बलिदानी विनायक दामोदर सावरकर जयंती के पावन अवसर पर DSRS विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय में “वीर सावरकर : विचार एवं व्यक्तित्व” शीर्षक पर एक विशेष व्याख्यान एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम शैक्षिक संघ के माननीय अध्यक्ष प्रो. विनय चौहान जी ने सभी अतिथियों एवं श्रोताओं का स्वागत किया।अध्यक्ष इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री संजय जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन द्वारा वीर सावरकर जी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं वीर सावरकर के विषय में समाज में फैली अनेक मिथ्या धारणाओं का भी उचित रूप से निराकरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. प्रकाश अंतहाल जी, एवं विशिष्ट अतिथि की रूप में प्रो. वीरेंद्र कौण्डल जी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्य प्रिय (महासचिव) एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जसपाल सिंह (उपाध्यक्ष) जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक संघ के अन्य अधिकारी डॉ तरसेम सिंह, डॉ. पल्लवी सचदेव के साथ अन्य विभिन्न विभागों से प्राध्यापक एवं शोध छात्र उपस्थित रहे। अंततः कार्यक्रम राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुआ।