Welcome To ABRSM NEWS

 

अ.भा.रा. शै. म.स. की सुंदरबनी इकाई ने कर्तव्य बोध दिवस-

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सुंदरबनी, राजौरी इकाई द्वारा सादगी पूर्ण व प्रभावी ढंग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने  शिक्षकों के समाज में कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महासंघ की जम्मू कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष गुलशन रैना ने महासंघ की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि देश में शिक्षकों का यह एकमात्र संगठन है, जो शिक्षकों के अधिकारों की ही नहीं बल्कि देश व समाज के प्रति उनके कर्तव्यों की बात करता है। जब शिक्षक ईमानदारी से समाज का नेतृत्व करते हैं, तो लोगों की उम्मीदें उनसे और बढ़ जाती हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह ने शिक्षकों को विद्यालय परिसर के बाहर भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन की बात कही। जिला सचिव राजेश खोखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 35 शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT