Welcome To ABRSM NEWS

 

दिल्ली अध्यापक परिषद की मांग पूरी होने पर शिक्षा निदेशक का जताया आभार

  दिल्ली, दिल्ली अध्यापक परिषद द्वारा निरंतर प्रयास के फलस्वरूप शिक्षकों की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर दिल्ली अध्यापक परिषद, राजकीय निकाय के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।  प्रमुख छुटियों में विद्यालय  काम करने के बदले तीन दिन पर एक दिन का अर्जित अवकाश दे रहे थे, जिसे लेकर  दिल्ली अध्यापक परिषद ने आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा गया । अपील में शिक्षा निदेशक के समक्ष सबूत के साथ अपनी बात को तर्कपूर्ण ढंग से रखा गया। निदेशक इस बात पर सहमत हुए  कि दो दिन पर एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए लेकिन इस संदर्भ में उनका कहना था कि यदि  डीओपीटी से स्पष्टीकरण हो  जाता तो बेहतर रहता। उसके बाद दिल्ली अध्यापक परिषद का प्रतिनिधिमंडल केंद्र में डीओपीटी  मंत्री  जितेन्द्र सिंह जी से मिलकर उन्हें  ज्ञापन सौंपा और इस संदर्भ में यथाशीघ्र स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया। परिणाम स्वरूप अवकाश के दिनों में किये जाने वाले दो दिनों के कार्य पर एक दिन के अर्जित अवकाश मिलने का आदेश प्राप्त हुआ। दिल्ली अध्यापक परिषद, राजकीय निकाय के मंत्री ज्ञानेंद्र मावी ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा निदेशक महोदय का  आभार व्यक्त किया और कहा कि निदेशक महोदय ने  व्यक्तिगत रुचि लेकर इस मांग को पूरा किया।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT