Welcome To ABRSM NEWS

 

बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन

अलवर, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रा.)की स्थानीय इकाई बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. लवलीना व्यास की अध्यक्षता एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र खंडूरी के मुख्य अतिथि व विभाग सचिव डॉ अजय कुमार वर्मा के विशिष्ट अतिथ्य में आयोजित किया गया। रूक्टा (राष्ट्रीय) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ कर्मवीर सिंह ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता ने अपने उद्बबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आदर्श मानकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़नेके लिये प्रेरित किया। अलवर विभाग सचिव डॉ अजय कुमार वर्मा ने संगठन की गतिविधियो का विस्तार से वर्णन किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अच्छे से पढाई करने व अपने कर्तव्यो के प्रति सजग रहने की सलाह दी। इकाई सचिव डॉ आँचल मीणा ने धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. कर्मवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित काफी संख्या में संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT