बालाघाट। शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग की विभिन्न मांगो के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित, जिलाध्यक्ष पंकज चिले, जिला संगठन मंत्री मेघराज नागपुरे, सह संगठन मंत्री डी. के. चौधरी, पेंशनर प्रकोष्ठ के संयोजक डी. के. चित्रिव, जिला सचिव डी. के. रामटेके, कोषाध्यक्ष सुरेश नागपुरे, अध्यापक संवर्ग प्रकोष्ठ प्रमुख अनोज बसेने, जिला उपाध्यक्ष गुहेश्वर, भाई रमेश अजीत, आर. डी. चौहान, राम सिंह मेरावी,हेमेंद्र नेवारे, कुम्भलवर, डोंगरे एवं बड़ी संख्या में विकास खंड,तहसील, नगर इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे l उल्लेखनीय है कि, माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, प्रमुख सचिव एवं म.प्र. शासन के वित्त सचिव के नाम यह ज्ञापन सौंपा गया है। स्थानीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के अधीक्षक को दिया गया है l