Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय संस्कृति के अनुरूप- महेंद्र कपूर

पटना,, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रांतीय बैठक कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस पटना में हुई, जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार ही कार्य करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही तैयार की गई है, जिससे हमारे समाज में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की पूर्व की तरह लोगों में समझ विकसित की जा सके। जिससे आगे चलकर नए भारत का निर्माण संभव हो सके और हम अपनी संस्कृति के वाहक बन सके। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बैठक आयोजित करने की सलाह दी। बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कॉलेज शिक्षकों पर दर्ज प्राथमिकी की निंदा करते हुए इसे अविलंब निरस्त करने की मांग की। बैठक में बिहार प्रदेश के अनेक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग प्रभारी महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT