दिल्ली, दिल्ली अध्यापक परिषद् निगम निकाय की एक बैठक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में महापौर अनामिका सिंह के सानिध्य में सम्पन्न हुई । बैठक में निगम की तरफ से स्थाई समिति के अध्यक्ष, राजदत गहलोत, नेता सदन नरेन्द्र चावला, शिक्षा समिति अध्यक्ष मुकेश सुर्यान, स्थाई समिति उपाध्यक्षा तुलसी जोशी जी उपस्थित रहें। अधिकारियों में शिक्षा विभाग की तरफ से निदेशक महोदया कीर्ति गर्ग, अति०निदेशक मुक्तमय मंडल, सुरेन्द्र भदोरिया, उप-निदेशक मन्जू खत्री व श्रीमती पुष्पा उपस्थित रहीं।
बैठक में शिक्षकों की सभी समस्याओं से निगम के नेताओं और अधिकारियों को अवगत करवाया, जिनमें पिछले वर्ष विभाग के द्वारा विद्यालयों का जो एक घंटे का समय बढाया गया है उसकी अब कोई आवश्यकता नहीं है। विद्यालय के पुराने समयावधि को पुनः बहाल करने, कोविड टीकाकरण के एक दिन बाद कर्मचारियों को ऑनड्युटी करने, ऍप से उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए शिक्षकों को टैब,स्मार्ट फ़ोन,नेट कनेक्शन उपलब्ध करवाने, छुट्टियों के दौरान किये गये कार्य के बदले में नियमानुसार कर्मचारियों को अर्जित अवकाश प्रदान करने, गत दो वर्षों में किसी भी प्रकार के बकाये राशि का भुगतान यथाशीघ्र करवाने, दिल्ली सरकार व केन्द्र सरकार के सभी प्रकार के आदेशों को, जो शिक्षक हित में हैं,उन्हें भी तुरन्त प्रभाव से लागू करवाने, सभी प्रकार की पदोन्नाति को जल्द से जल्द करवाने, चारों जोनों में काम करने के तरीके में समानता लाने की मांग रखी।
विद्यालयों का जो एक घंटे का समय बढाया गया है उसकी अब कोई आवश्यकता नहीं है पर नेताओं और अधिकारियों ने एक साथ समस्या को हल करने के लिए सहमति प्रदान की है । एवं अन्य समस्याओं का यथासंभव व यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। निदेशक ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य एक जैसे होगें प्रत्येक जोन में तथा दिल्ली और केन्द्र सरकार के जो भी आदेश शिक्षक हित में आते है उनको मान्य किया जायेगा तथा तुरन्त प्रभाव से लागू होंगें। शिक्षण कार्य को भी कैसे प्रभावी बनाया जाये इस पर भी सौहार्द पूर्ण वातावरण में विचार विमर्श किया गया ।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष, दिल्ली अध्यापक परिषद् वेद प्रकाश, महामन्त्री राजेन्द्र गोयल ,निगम निकाय दिल्ली अध्यापक परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चन्द भारद्धाज, संगठन मंत्री राजेश राजपूत, पश्चिमी जोन अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नजफगढ़ जोन अध्यक्ष राजेश यादव, मध्य जोन से बलजीत कौर, दक्षिणी जोन से संजय दत्त शामिल हुए।
