Welcome To ABRSM NEWS

 

सतत संघर्ष ही संगठन की पहचान है-महेंद्र कपूर

रोहतक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग की हरियाणा प्रांत की बैठक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में सम्पन्न हुई। बैठक में महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री  महेंद्र कपूर एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कालेज के प्राचार्य प्रो. मनोज सिन्हा  विशेष रूप से मौजूद रहे।

संगठन मंत्री महेंद्र कपूर  ने अपने उद्बोधन में शैक्षिक महासंघ के उद्देश्यों ,गतिविधि तथा आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा साझा कीऔर बताया कि सतत संघर्ष ही संगठन की पहचान है। कैसी भी परिस्थिति हो परन्तु शैक्षिक महासंघ का कार्यकर्ता हमेशा शिक्षक हित में साथ खड़ा रहे। उन्होंने शैक्षिक महासंघ के  निश्चित वार्षिक कार्यक्रमो जैसे कर्तव्यबोध , नववर्ष प्रतिपदा आदि की जानकारी देते हुए इस वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक लाख विद्यालयों में बड़े कार्यक्रम , सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में  सेमिनारों एवं व्याख्यानमालाओं के आयोजन का भी लक्ष्य निर्धारित किया। इसी के साथ हरियाणा प्रान्त की सभी इकाइयों के गठन व पुनर्गठन तथा सदस्यता अभियान की भी समीक्षा कर उसे बढ़ाने पर बल दिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षकों के बीच कार्य करने वाला राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत संगठन है।
प्रो. मनोज सिन्हा दवारा  हरियाणा के उच्च शिक्षा के अध्यापकों के सामने आ रही समस्याओं का विचार करते हुए उनके समाधान सुझाये। बैठक में यह भी निश्चित हुआ कि विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के शिक्षकों की समस्या जैसे यूजीसी के 2018 के एक्ट की तर्ज पर पास्ट सर्विस काउंट होना, केंद्र की तर्ज पर पीएचडी के इंक्रीमेंट्स देना,सातवे वेतन आयोग का नोटिफिकेशन, अनेक स्थानों पर शिक्षकों की सैलरी में असमानता का मुद्दा,सेवानिवृत्ति की आयु में असमानता का मुद्दा जैसे संवेदनशील विषयो पर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री तथा शिक्षामंत्री को सौंपा जाएगा तथा शिक्षक हित की नीतियां लागू करने के लिए सरकार से प्रतिनिधि मंडल बातचीत करेगा। दिन भर चली इस बैठक में संगठन के क्रिया कलापो तथा शिक्षकों की समस्याओं एवम उनके निराकरण पर गहन मंथन किया गया।
इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ  हरियाणा प्रान्त के संयोजक प्रो. दयासिंह ने सम्बोधित किया तथा संगठन की गत वर्ष कि उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। हरियाणा प्रान्त के उच्च शिक्षा संवर्ग के संयोजक प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने बैठक का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ रवि प्रभात दवारा कल्याण मन्त्र के साथ बैठक का समापन हुआ ।
 बैठक में हरियाणा के अनेक विश्वविद्यालयों जैसे एमडीयू,कुरुक्षेत्र विवि,केंद्रीय विवि महेंद्रगढ़ , भगत फूल सिंह महिला विवि, खानपुर, भिवानी, हिसार,सोनीपत आदि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT