कोटा, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में रूक्टा (रा.) के कोटा विभाग की ओर से “इंडिया से भारत की ओर” विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कोटा विभाग के सचिव डॉ.नवीन मित्तल ने की और मुख्य अतिथि डॉ.एम.एल.गुप्ता एवं मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय बूंदी के डॉ. आलोक श्रीवास्तव रहे।
“इंडिया से भारत की ओर” विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए डॉ.आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम सिद्धांतविहीन राजनीति के दौर में जी रहे जहां पर विचार दम तोड़ रहे है।”इंडिया से भारत की ओर” एक विचार यात्रा है जो भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर सुशोभित करेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एम.एल.गुप्ता ने कहा कि हमें सांस्कृतिक रूप से इंडिया बन चुके विचार को भारत की ओर मोड़ना है।हम देखते हैं कि प्राचीन काल से ही भारत एक संपन्न देश था और आज हम आर्थिक रूप से विदेशी धन पर निर्भर रहते हैं,लेकिन आज स्वदेशी जागरण और संगठित नैतृत्व के कारण हम पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होंगे ऐसी आशा है।कार्यक्रम के अंत में कोटा विभाग के सचिव डॉ.नवीन मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.रामावतार मेघवाल ने किया।