अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राज्यों के विद्यालय संगठनों की ऑनलाइन बैठक
नई दिल्ली. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राज्यों के विद्यालय संगठनों की ऑनलाइन बैठक 29 अप्रेल 2021 को अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो. जे.पी.सिंघल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक की शुरुआत में महासंघ के महिला संवर्ग की संयुक्त सचिव ममता डी के द्वारा पेश सरस्वती वंदना की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का उद्देश्य भारत में शिक्षा जगत के लेखन के क्षेत्र में भी देश के शिक्षकों को मंच देना है एवं उनकी विद्वता का लाभ दूसरों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। देश में शिक्षा जगत के मूर्धन्य कलमकारों की कमी नहीं है अतः समाज के समसामयिक मुद्दों पर विचार करने हेतु अखिल भारतीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है। उसमें स्कूल शिक्षा के शिक्षकों हेतु 4 विषय रखे गए हैं।
(1) शिक्षा के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ भावना को बढ़ाना
(2) ऑनलाइन शिक्षण की प्रभावशीलता
(3) बच्चों का समग्र विकास-मातृभाषा की भूमिका
(4) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 क्रियान्वयन: अवसर और चुनौतियां।

31 मई तक सबमिट करें अपना शोध पत्र
इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 100 रुपए की टोकन राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण करना है। शोध पत्र की शब्द सीमा 3000 से 5000 शब्द है। पत्र लेखन हिंदी, अंग्रेजी या मातृभाषा में 31 मई 2021 तक सबमिट करना होगा। इसमें पुरस्कार स्वरूप 21000 का पहला,15000 का दूसरा, 11000 का तीसरा और 5100 के सात सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निबंध पत्र लेखन प्रतियोगिता में देश के राज्यो से जिले, तहसील और विद्यालय तक किस तरह हमें मंडल बनाकर हर एक शिक्षक भाई-बहन के पास जाना है और शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता में पंजीकरण कैसे करना है इस बारे में सटीक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रोफेसर जे.पी.सिंघल ने बताया कि कोरोना काल मे हम सब राज्य संगठन अपने अपने क्षेत्र में संगठन स्तर पर एवं इस आपदा से निपटने के लिए सरकार स्तर पर किए जा रहे कार्यो में पूर्ण मनोयोग से पूर्ण सावधानी रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सकारात्मक भाव से अपनी भूमिका निभाएं।इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की समस्याओं के समाधान निमित्त जानकारी देते हुए प्रो. सिंघल ने बताया कि शिक्षा विभाग में वर्तमान में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पूर्व वेतनमान में रही विसंगतियों को दूर करने, हजारों रिक्त पद होने से छात्रों के अहित सहित कुछ समस्याएं मौजूद है जिसके कारण उत्पन्न परेशानी एवं निराकरण के उपायों के बारे में चर्चा बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय अधिकारी एवं विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री शिवानन्द सिन्दनकेरा एवं आभार माध्यमिक संवर्ग के उपाध्यक्ष पी वेंकट राव ने प्रकट किया।
विजय कुमार सिंह | May 24, 2021
|
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रयास बहुत सराहनीय है। यह सभी शिक्षकों में शोध व लेखन कौशल के विकास में सहायक होगा। देश के सभी शिक्षक साथी इसमें अवश्य सहभागिता करें।