देवीपाटन मंडल के गोण्डा मुख्यालय पर मंडल की समीक्षा बैठक 28 अप्रेल को स्थानीय चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में सम्पन्न हुई। बैठक में महेंद्र कुमार अखिल भारतीय प्रभारी उच्च शिक्षा संवर्ग का पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने जनपदवार सदस्यता ,कार्यकारिणी गठन की समीक्षा की। उन्होंने 20 मई तक सभी जनपदों के सभी ब्लॉक में कार्यकारिणी गठन पूर्ण करने का निर्देश दिया। 1 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए उन्होंने न्यायपंचायत स्तर तक आयोजन समिति बनाकर कार्यविभाजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक लाख से अधिक विद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाए जाने का लक्ष्य लिया। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम की योजना रचना बनाकर प्रचार प्रसार में जुट जाएं…विद्यालय के साथ इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सवँर्ग के *डॉ आर0के0पांडेय प्राचार्य एलबीएसपीजी कालेज गोण्डा,बहराइच से आनन्द मोहन मिश्र जिलाध्यक्ष,उमेश त्रिपाठी महामंत्री,विवेक सिंह सन्गठन मंत्री,,श्रावस्ती से नीलमणि शुक्ल जिलाध्यक्ष,प्रकाश मिश्र महामंत्री ,संतोष मिश्र सँगठनमंत्री ,बलरामपुर से विकास कांत पांडेय जिलाध्यक्ष,अंकुर सिंह महामंत्री,रवि ज्योति मिश्र सँगठनमंत्री,गोण्डा से वीरेंद्र मिश्र जिलाध्यक्ष,अवधेश सिंह महामंत्री तथा हंसराज वर्मा सँगठनमंत्री उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गजाधर सिंह ने किया।