Welcome To ABRSM NEWS

 

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला राजगढ़ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

राजगढ़, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई राजगढ़ ने शैक्षणिक संवर्ग से ग्रीष्म अवकाश में कार्य लेने से पहले नियमानुसार आदेश जारी कर अर्जित अवकाश की पात्रता होने पर ही कार्य लिया जावे इस संबंध में कलेक्टर राजगढ़ को प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा गयाI  ज्ञापन सौंपने के पूर्व मध्य प्रदेश शिक्षक संघ संभागीय उपाध्यक्ष राम रतन सिंह चौहान ने  संबोधित करते हुए कहा कि 30 दिवस से अधिक काम लेने पर आयुक्त लोक शिक्षण  से अनुमोदन आदेश जारी किया जाएI पूर्व अध्यक्ष जिला राजगढ़ दिनेश चौहान ने उपस्थित सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संवर्ग को ग्रीष्म अवकाश में कार्य करने के बदले अर्जित अवकाश की पात्रता है, लेकिन इसमें शर्त यह है कि कार्य लेने के पहले आदेश कलेक्टर दवारा अनुमोदित होना चाहिएI अतः हम ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि जिन शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश में कार्य लिया जाए, उसके आदेश कलेक्टर से अनुमोदन कराया जाए ताकि अर्जित अवकाश की प्रविष्टि हो सकेI
जिलाध्यक्ष नरसिंह शर्मा ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन 2019 में भी 27  दिवस सभी शिक्षक साथियों को मुख्यालय पर रोका गया थाI जिसका आज तक हमें अर्जित अवकाश का लाभ नहीं मिला, जिससे शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ रहा हैI अतः इस संबंध में भी अनुरोध है कि जिन शिक्षकों की लोक सभा निर्वाचन 2019 में ड्यूटी लगी थीI उन  सभी की अर्जित अवकाश की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में की जाएI जिला सचिव विजय भद्रावले ने कहा कि 1 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो चुका है लेकिन प्रत्येक विद्यालय से किसी ना किसी शिक्षक को साक्षरता अभियान, शिक्षा प्रशिक्षण या कॉविड टीकाकरण में बिना कलेक्टर के अनुमोदन के ही शिक्षकों से काम लिया जा रहा है, जो उचित नहीं हैI अनुमोदन के उपरांत ही शिक्षकों से कार्य लिया जाएI इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव ओम गुप्ता, नगर अध्यक्ष सारंगपुर हरीश शर्मा, राजगढ़ ब्लाक अध्यक्ष इरशाद अली, रामचरण मालवी, खुजनेर जन शिक्षक नारायण सिंह पवार, राजीव दुबे, सुनील व्यास, दुर्गा प्रसाद जोशी उपस्थित रहेI
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT