अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात शिक्षक संघ द्वारा आज 29 जनवरी 2021 को कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जे.पी. सिंघल रहे। इस अवसर पर गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम शंकर दुबे ने महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयसवाल, महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रग्नेश शाह एवं अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Chidanand patil | January 31, 2021
|
Good