राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात
गांधीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात की ओर से विश्व महिला दिवस पर मातृशक्ति वंदना कार्यक्रम का आयोजन राज्य के 32 जिलों में 122 स्थानों पर किया गया। इसमें 1472 विविध क्षेत्र की बहनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में 13952 बहनों की उपस्थिति रही। मातृशक्ति वंदना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि गुजरात की विभिन्न क्षेत्र की बहने जिसने अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्रदान किया है उनका सम्मान करके विभिन्न क्षेत्र की मातृशक्ति को प्रोत्साहित करना था।
इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु 24 फरवरी 2022 को ऑनलाइन तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात के प्रभारी मोहनजी पुरोहित और गुजरात के प्रांत अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भिखा भाई पटेल की और से कार्यक्रम का मार्गदर्शन दिया गया। इस बैठक में जिले के अध्यक्ष,मंत्री,महिला उपाध्यक्ष, महिला मंत्री, प्रांत ,संभाग, विभाग के दायित्व वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांत महिला उपाध्यक्ष पल्लवी बहन पटेल ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा दीप मंत्र, सरस्वती वंदना कल्याण मंत्र ,के साथ बनाकर अध्यक्ष जी के माध्यम से तहसील तक भिजवाई ताकि तहसील की नई कार्यकर्ता बहने भी इस आयोजन का संचालन बहुत अच्छी तरह हो। संगठन परिचय के बारे में मोहनजी पुरोहित द्वारा बनाया एक ऑडियो क्लिप और साथ में ABRSM का फोल्डर और शिक्षक दीप मासिक पत्रिका मैं जो संगठन परिचय दिया था वह तहसील की बहनों तक पहुंचाया गया। इसका उपयोग करके हर एक तहसील में बहनों ने संगठन का बहुत ही दमदार परिचय दिया। इसके बाद हर एक जिले में जिले के अध्यक्ष मंत्री ने सभी तहसील की टोली के साथ बैठकर कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी देकर तहसीलो में कार्यक्रम का आयोजन किया ।