Welcome To ABRSM NEWS

 

दिल्ली अध्यापक परिषद ने शिक्षा निदेशालय में मनाया भारतीय नववर्ष

दिल्ली ,४ मार्च २०२२, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में दिल्ली अध्यापक परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा निदेशालय, पुराना सचिवालय दिल्ली के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सम्बंधित विभागों के समस्त कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर नवसंवत्सर २०७९ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस शुभावसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं में  महामंत्री राजेश कुमार पालीवाल, महिला उपाध्यक्ष  सरोज शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह, राजकीय निकाय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मावी, सहायता प्राप्त निकाय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार शर्मा तथा मंत्री मनूज आई सक्सेना उपस्थित रहे। यह सुखद संयोग ही रहा कि आज निदेशालय में निदेशक महोदय द्वारा बुलाई गई आवश्यक बैठक में सम्मिलित होने शिक्षा निदेशालय के सभी जिलों व जोन के उप-शिक्षा निदेशक मुख्य रूप से उपस्थित रहे, उन सभी से भी भेंट कर सभी को मिठाई खिलाकर भारतीय नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता  से विशेष रूप से उनके कार्यालय में भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी  साथ ही शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक सह एस.सी.ई.आर.टी. के निदेशक रजनीश कुमार सिंह  को भी नववर्ष की शुभकामनाएं  दी । सभी प्रमुख शाखाओं (डी.सी.ए. कार्यालय, ई-II, ई-III, ई-V एवं सहायता प्राप्त विद्यालय शाखा) के वरिष्ठ अधिकारियों व समस्त कर्मचारियों सहित निदेशालय में सुरक्षा में लगे अन्य कर्मचारियों को भी मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी । ज्ञात हो कि भारतीय नववर्ष शनिवार २ अप्रैल २०२२ को आरम्भ हो गया था परन्तु शनिवार को शिक्षा निदेशालय (मुख्यालय) में अवकाश होने के कारण अगले कार्यालय दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई, जबकि विद्यालयों तथा जिलों व जोन में दिल्ली अध्यापक परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को ही उत्साह पूर्वक संवत्सर २०७९ की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT