Welcome To ABRSM NEWS

 

गुरु वंदन कार्यक्रम में बताई गुरु की महिमा

अमरोहा . राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0 प्र0 जनपद अमरोहा की ओर से 13 अगस्त को गुरु वंदन कार्यक्रम और शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन आदर्श बैंकट हॉल गजरौला में किया गया।
इसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय ओमपाल, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग अजीत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ,इंद्रपाल सिंह जी, मंडल अध्यक्ष शांति भूषण वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री हरिओम शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह तथा अमरोहा जनपद की जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने गुरु वंदन कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से बताया। माननीय ओमपाल सिंह ने गुरु की महिमा अपार बताई तथा गुरु के कर्तव्यों के साथ साथ वर्तमान परिपेक्ष में गुरु के स्थान पर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन का मुद्दा 17140 चयन वेतनमान का मुद्दा पिछले कई वर्षों से पदोन्नति ना होने का मुद्दा तथा अन्य मुद्दों पर गहराई से शिक्षकों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश स्तर से इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह जी कार्यकारी अध्यक्ष एवं डॉक्टर नरेंद्र सिंह जिला प्रवक्ता के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष देवराज सिंह जिला महामंत्री विकास कुमार बंगा तथा जनपद के समस्त पदाधिकारियों ने सहयोग दिया

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT