अखिल जम्मू कश्मीर और लद्दाख शिक्षक महासंघ का कार्यालय रामबन
रामबन, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंग (एबीआरएसएम) से संबद्ध ऑल जम्मू कश्मीर और लद्दाख शिक्षक संघ (एजेकेएलटीएफ) रामबन की आज आजादी के 75 वर्ष (आजादी का अमृत महोत्सव) पर जिले के विभिन्न जोन में आयोजित होने वाले आगामी कार्यों का रोड मैप हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विप्पन शर्मा द्वारा और यूटी कोषाध्यक्ष संजय कटोच की विशेष उपस्थिति में की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विप्पन शर्मा ने पर्वों को सफल बनाने के लिए जोर दिया और 10 सदस्य जिला पर्व समिति भी गठित की गई,जो जिला रामबन के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंच सकें “मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ” और “आजादी का अमृत महोत्सव” प्रमुख कार्यक्रम है । शर्मा ने कहा कि हमें ग्रास रूट लेवल पर ध्यान देना है, इस महीने के अंत तक क्लस्टर की रचना करनी होगी।
बैठक में आंचलिक निकायों के पुनर्गठन के साथ शिक्षक बिरादरी के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जिसमें एनपीएस को ओपीएस में रूपांतरण, जरूरतमंद स्कूलों में शिक्षक कर्मचारियों के युक्तिसंगतकरण में देरी, एटीडी 2022, दुर्गम स्थानो पर सेवा देने वाले शिक्षकों को विशेष भत्ता और शिक्षक संवर्ग के समय पर प्रमोशन सहित शिक्षक बंधुत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।