आगरा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में मंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए । सभी जिलों के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए। आगामी 1 अगस्त को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे भारतवर्ष में एक लाख विद्यालयों में अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के प्रभारी महेंद्र कुमार और महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला यादव का बौद्धिक प्राप्त हुआ। महासंघ के प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती सिंह का मार्गदर्शन मिला, महासंघ के उच्च शिक्षा के प्रदेश अध्यक्ष लवकुश मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीसिंह नरवार , महिला प्रदेश विंग की अध्यक्ष रानी परिहार उपस्थित रही। मंडल अध्यक्ष रमेश यादव तथा जिला अध्यक्ष तिलक पाल चाहर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की व्यवस्था तथा सफलतापूर्वक आयोजन किया।
महासंघ आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष , ब्लॉक प्रभारियों के माध्यम से अमृत महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे ।तथा प्रत्येक ब्लॉक में जाकर अमृत महोत्सव का प्रशिक्षण देंगे । कार्यक्रम में आगरा से जिला महामंत्री मनोज परिहार, जिला संगठन मंत्री राम कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फलीराम गुर्जर, संयुक्त मंत्री सतीश बघेल, भवदीप नारायण त्यागी, शिवकुमार शर्मा, सत्यवीर चाहर, अजीत चाहर, राम भजन राठौर, निरंजन, रामनिवास, अजय सिसोदिया, पूनम करीला, योगेश कुमार, प्रीति सिंह, रामनिवास तथा अलीगढ़ और आगरा मंडल के सभी संवर्ग के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
