Welcome To ABRSM NEWS

 

पुजारी मन से भगवान की सेवा करता है उसी प्रकार हम मन से शिक्षण कार्य, संगठन कार्य करते रहे-महेंद्र कपूर

अहमदाबाद, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध) राज्य कार्यकारिणी बैठक का आयोजन प्रांत अध्यक्ष भीखाभाई पटेल की अध्यक्षता में डॉ .बाबासाहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद में किया हुआ, जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  केराष्ट्रीय संगठनमंत्री महेंद्रजी कपूर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनजी पुरोहित की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति  डॉ. अमीबहन उपाध्याय की शुभेच्छा सहउप कुलसचिव भाविन भाई त्रिवेदी भी उपस्थिति रही । बैठक में राज्य भर से सभी आठों संवर्ग के प्रांत, संभाग एवं जिलों के 332 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
        राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूरजी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। प्रदेश महामंत्री मितेषभाई भट्ट ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश भाई चौधरी द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और सभी ने ओम ध्वनि से अनुमोदन किया।
      बैठक मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूरजी ने पाथेय प्रदान करते हुए बताया कि हम शिक्षक हैं, हमे सदैव भावी पीढ़ी का निर्माण कैसे करना है? यह स्मरण आवश्यक रखना चाहिए। जो सिर्फ स्व तक सीमित रहता हैं, उसे समाज कभी याद भी नही करता, अतः संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता गतिशील रहकर शिक्षकों की समस्याओ के निराकरण के प्रयास करने चाहिए। राष्ट्र निर्माण में भी हमे हमारा अमूल्य योगदान देकर मां भारती को परम वैभव तक पहुचाने मे लगना है। यह हमारा ध्येय भी है। हम शिक्षक है अतः सृजन शीलता हमारे भीतर व्याप्त होनी चाहिए। इसके लिए स्व की अभिव्यक्ति, भारत की अवधारणा का ज्ञान तथा राष्ट्र हित के लिए करणीय कार्य की दिशा में आगे बढ़ना हैं।
महासंघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मोहनजी पुरोहित ने गुरु वंदना कार्यक्रम और सदस्यता अभियान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि हम संगठन के सच्चे सिपाही है, उस नाते संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाकर शिक्षक, शिक्षार्थी एवं राष्ट्र निर्माण का भगीरथ कार्य करना है। यह कार्य सोचने से नहीं करने से होगा। अतः पूर्ण मनोयोग से हर एक कार्यकर्ता संगठन कार्य में जुट जाये। गुरु वंदन कार्यक्रम मे एक दीपक, सरस्वती माताजी एवं वेद व्यासजी की तस्वीर, मंच पर सीमित संख्या और प्रभावी वक्ता जो महान सन्यासी या शिक्षाविद हो उसे सादर आमंत्रित करना चाहिए। भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बता कर शिक्षक एवं समाज को प्रेरित करें।
        सदस्यता अभियान के बारे में मोहनजी पुरोहित ने बताया कि जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार संगठन के लिए सदस्यता जरूरी है। उन्होंने योजना पूर्वक सदस्यता अभियान करने का आह्वान किया। 5 जुलाई एवं 21 जुलाई को गुजरात का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता महा अभियान करेगा। यह निर्णय भी लिया गया। इस बार गुजरात मे डेढ़ लाख सदस्यता करने का निर्णय लिया गया।
        राष्ट्रीय सचिव एवं प्रांत अध्यक्ष भीखाभाई पटेल ने प्राथमिक संवर्ग के एचटीएटी आचार्य के अलग संवर्ग का प्रस्ताव रखा जिसे ओम ध्वनि से पारित किया गया।
       इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सरदार सिंह मछार ने संगठन विस्तार में प्रवास अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है,की जानकारी दी। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कार्य विस्तार में प्रवास कैसे करना चाहिए? क्या सावधानी रखनी चाहिए? इस विषय पर प्रकाश डाला।
     संवर्ग बैठक मे शिक्षक समस्याओ का संकलन एवं निराकरण की योजना के बारे मे संवर्ग के अध्यक्षों ने प्रकाश डाला।
         प्रदेश अध्यक्ष  भीखाभाई पटेल द्वारा एचटीएटी संवर्ग की नवीन प्रांत टीम की घोषणा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। नाथु भाई गोया अध्यक्ष, हरेशभाई राज्यगुरु महामंत्री, अंकुरभाई देसाई संगठन मंत्री, श्री हर्षदभाई पटेल कार्यालय मंत्री, श्रीमती स्नेहलबेन पटेल महिला उपाध्यक्ष, डॉ अर्चनाबेन पुरोहित महिला मंत्री, पियूष भाई पटेल प्रचार प्रमुख, दीपेशभाई भगत सह प्रचार प्रमुख श्री हिरेनभाई शाह को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
       राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात के प्राथमिक संवर्ग में देवायतभाई भोला (गीर सोमनाथ )को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतसिंह (बड़ोदा) को प्रदेश मंत्री, उच्चतर माध्यमिक संवर्ग में पंकजभाई महेता को राज्य उपाध्यक्ष दायित्व की जानकारी देकर शुभकामना दी गई।
      समापन सत्र में महेंद्रजी कपूरने अपने पाथेय में संगठन विस्तार में हरेक कार्यकर्ता का अमूल्य योगदान, संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता की भूमिका का महत्व, कार्य करते हुए कभी भी मन मे अहंकार न आये, हमारे काम में सामूहिक निर्णय हो, हमारी संगठन की रीति-नीति का हम सदैव पालन करें। हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ बने इस दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन सकारात्मक कार्य करके राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहे। समस्याओ के समाधान निमित्त संगठन कार्य करेगा लेकिन, दूरगामी लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुचाने में हमारी भूमिका को निभाना है। इस अवसर पर यह भी बताया कि जिस प्रकार पुजारी मन से भगवान की सेवा करता है उसी प्रकार हम मन से शिक्षण कार्य, संगठन कार्य करते रहे, क्योकि शिक्षक कार्यकर्ता के नाते इस भूमिका का निर्वहन करने से सर्व हित होगा।
        अंत में प्रदेश महामंत्री मितेषभाई भट्ट द्वारा आभार प्रकट किया गया। सरकारी माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मुलजीभाई मीढाणी द्वारा कल्याण मंत्र कर समापन किया गया।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT