Welcome To ABRSM NEWS

 

बंगीय शिक्षक ओ शिक्षाकर्मी संघ,पश्चिम बंगाल का ११ वांँ त्रैवार्षिक राज्य सम्मेलन सम्पन्न

      कूचबिहार, बंगीय शिक्षक ओ शिक्षाकर्मी संघ की ओर से संगठन का ग्यारहवां त्रैवार्षिक राज्य सम्मेलन  १२ एवम् १३ फरवरी को राज्य के कूचबिहार में आयोजन हुआ । कूचबिहार के शारदानगर  शिशु मंदिर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में राज्यस्तर एवं जिलास्तर के संगठन के प्रतिनिधित्व करने वाले  प्रमुख तीन सौ के लगभग कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राज्य संगठन के सभापति  आशिश कुमार मंडल ने संगठन ध्वज का उत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन करके सम्मेलन का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कूचबिहार जिले के रामकृष्ण मिशन के मठाअध्यक्ष श्री स्वामी विजयानन्द महाराज, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री  महेन्द्र कपूर  और पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री  आलोक चट्टोपाध्याय  उपस्थित रहे । दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन को कुल सात सत्रों में आयोजित किया गया।  सम्मेलन के अलग-अलग सत्रों में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० के प्रयोजन सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। शिक्षा एवं शिक्षकों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे “एक राष्ट्र एक वेतन”, पारदर्शी तरीकों से शिक्षकों के स्थानांतरण, केंद्र सरकार के अनुसार डीए, योग्यता रहने पर समूह डी से समूह सी में पदोन्नति जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई।
    सभी विषयों पर अलग-अलग सत्रों के चर्चाओं के आधार पर अपनी बात रखते हुए संगठन के राज्य  महामंत्री बापी प्रमाणिक ने संगठन को और अधिक शक्तिशाली एवं आन्दोलनात्मक बनाने पर जोर दिया। साथ ही साथ भविष्य में संगठन की कार्यशैली कैसी हो, इसपर एक विस्तारपूर्वक तरीके से  रूपरेखा प्रस्तुत की। संगठन के राज्य सभापति  आशिष कुमार मंडल ने अपनी वार्ता में संगठन के विस्तारीकरण पर जोर दिया।
         सम्मेलन में २१ लोगों की नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राज्य के सभापति  आशीष कुमार मंडल, महामंत्री बापी प्रमाणिक एवं कोषाध्यक्ष  जगदानन्द नस्कर को  पुनः निर्वाचित किया गया। राष्ट्रीय गीत एवं संगठन के ध्वजावतरण के माध्यम से दो दिवसीय इस राज्य सम्मेलन सम्पन्न होने की घोषणा की गई।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT