Welcome To ABRSM NEWS

 

बदायूँ: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया “कर्तव्य बोध दिवस” का आयोजन

बदायूँ। सम्पूर्ण भारत में 12- 25 जनवरी कर्तव्य बोध दिवस मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन तक के पावन पखवाड़े को “कर्तव्य बोध दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग), जनपद बदायूँ ने मकर संक्रांति पर “कर्तव्य बोध दिवस” का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक दुष्यन्त कुमार रघुवंशी थे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता थे। इसी के साथ राजेश कुमार गुप्ता (प्रधानाचार्य नन्नूमल जैन इ०का० बिल्सी), वीशिष्ट अतिथि अमित वैश्य (प्रोफेसर, हिन्दू कॉलेज) और दिनेश कुमार गुप्ता, (प्रबन्धक, शिवॉगी संस्थान) भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के उत्थान मे लगा दिया। उसी प्रकार उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षकों को समाज की दशा और दिशा सुधारने में अपना योगदान देना चाहिए।

वहीं, जिला संयोजक दुष्यन्त कुमार रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान सरकार से हम शिक्षकों की प्रमुख मांगें ओ.पी.एस, कैशलेस चिकित्सा, प्रमोशन, स्थानांतरण आदि हैं। यदि शिक्षकों को पूर्ण सुविधाएं व सम्मान मिले तो शिक्षण की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार आयेगा। शिक्षक और अधिक ऊर्जा व शक्ति से कार्य कर सकेंगे ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) बदायूँ जनपद के सभी 15 विकास क्षेत्रों में ब्लाक संयोजक और सह संयोजक मनोनीत किये। ब्लाक संयोजक के दायित्व प्रदीप कुमार, भानु प्रताप सिंह, प्रमेन्द्र नाथ मिश्र, आशीष सिंह, सुमित यादव, राजीव कुमार, संजीव कुमार, लखेन्द्र सिंह, देवकीनन्दन, अनिल ठाकुर, अंकित सिंह को दिया गया। सह संयोजक के लिए सुधीर कुमार साहू, रजनीश मौर्य, रत्नेश कुमार, विजय कुमार, मुकुल कुमार, पंकज कुमार, जितेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, मो० अखलाक अंसारी, जवाहर लाल, दिवाकर शर्मा आदि को मनोनीत किया गया ।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT