Welcome To ABRSM NEWS

 

यूजीसी वेतन आयोग को लागू करे प्रदेश सरकार-हि.प्र. महाविद्यालय शैक्षिक संघ

धर्मशाला, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ के प्रदेश महामन्त्री डॉ. हेमन्त शर्मा ने अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत 25 अप्रेल को जिला कांगड़ा और नगरोटा बगवां में शैक्षिक संघ की बैठक की। महाविद्यालय प्रोफेसरों की विभिन्न मांगों को लेकर एक बैठक की गई । शैक्षिक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पठानिया ने बैठक की अध्यक्षता की।। बैठक में महाविद्यालय के सहायक आचार्यों व सह आचार्यों की विभिन्न समस्याओं जिसमें यूजीसी 7वें वेतन आयोग को लागू करने,  वर्ष 2009 बैच के दौरान अनुबंध आधार पर लगे महाविद्यालय सहायक आचार्यों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम  में यूजीसी गाइड लाइन के तहत में लाने, महाविद्यालयों में एमफिल पीoएचडी की इंक्रीमेंट लागू करवाने, प्रदेश भर में 79 कॉलेजों में रिक्त चल रहे प्रिंसिपल पद की नियमित नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश महामन्त्री डॉ. हेमन्त शर्मा ने बताया कि इन सभी समस्याओं को हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रदेश सरकार से आग्रह करता है कि इन मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें।इस अवसर पर डॉ. संजय पठानिया, डॉo नरेश मनकोटिया,डॉo अमित कटोच, प्रोo गोविन्द,डॉo मिथुन कुमार दत्ता, डॉo पूजा राजपूत,डॉo पवन ठाकुर, डॉo संदीप राणा,  डॉoसंजीव राणा, डॉo शैली पारुल बड़वाल, डॉo रचना, डॉo सुनिता कटोच, डॉo निकेश शर्मा, डॉo पूनम शर्मा, डॉo अखिल गौतम, डॉo कैलाश शर्मा,डॉo निधि शर्मा, डॉo आशीष रंजन, डॉo सचिन अवस्थी,डॉo सतपाल सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT