अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) राष्ट्रीय, सीकर इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कर्तव्य बोध दिवस मनाने की आवश्यकता और प्रासंगिकता को लेकर डॉ नरेंद्र कुमार ने विषय प्रवर्तन किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक माननीय श्री उत्कर्ष जी भाईसाहब का मुख्य वक्ता के रूप में पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के प्रेरणास्पद संस्मरणों को हमारे सम्मुख रखा तथा कर्तव्य बोध दिवस की उपयोगिता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भूपेंद्र दुलड़ ने की। कार्यक्रम में रुक्टा (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने सहभाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख व सीकर विभाग संघ चालक डॉ ग्यारसी लाल जाट सहित अनेक सह व सहायक आचार्य एवं विधार्थी उपस्थित रहे।अंत में डॉ अशोक कुमार महला ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चेतन जोशी ने किया।