Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात के प्राथमिक सवर्ग द्वारा लवाना कॉलेज परिसर में स्नेह मिलन समारोह किया आयोजित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के स्नेह मिलन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बनासकांठा ने बताया कि मुझे इस संगठन की कार्य पद्धति पर गर्व है एवं मेरे रहते शिक्षक हित का कार्य तत्काल हल होता रहेगा एवं सर्वहित मे हमें आदर्श कार्यकर्ता की भांति शिक्षक हित, शिक्षार्थी हित एवं राष्ट्रहित मे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक संवर्ग के अध्यक्ष भीखा भाई पटेल ने सरकार से मांग उपरांत 4200 ग्रेड पे सहित अनेक विषयों पर प्राप्त सफलता का उल्लेख किया।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुमान सिंह ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है अतः आपका योगदान राष्ट्र को नई ऊर्जा प्रदान करता है एवं सैकड़ो शिक्षको के समारोह में बुलाने के लिए मैं आपका अभिनन्दन करता हूं। इस अवसर पर निष्कलंक सेवा देने वाले श्रेष्ठ सेवानिवृत शिक्षको का अतिथियों का अभिनन्दन किया गया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव मोहन पुरोहित ने बताया कि हम सब सरकारी शिक्षको के शिक्षक, शिक्षार्थी एवं राष्ट्र हित निमित्त असरकारी भूमिका का निर्वहन करना है। समाज व राष्ट्र हमे आशाभरी निगाहों से देख रहा है अतः हम सबको मनुष्य जन्म एवं शिक्षकत्व का हर हाल में सार्थक करना है।

हमे भारत की भावी पीढ़ी को स्वयं से आचरण से मानव से महामानव बनाना है, समाज जागरण हेतु प्रभावी अभिभावक सम्पर्क कर उन्हें पुरुष से महापुरुष बनाने में स्नेह भाव से सह्रदयता पूर्वक अपनी भूमिका का निर्वहन कर भारत माता को परम वैभव पर पहुचाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर मनुष्य जन्म की मनुष्यता को सार्थक करना है। तथा सेवानिवृत शिक्षको से वानप्रस्थी कार्यकर्ता के नाते संगठन में समर्पित होने का आह्वान किया जिसे सहर्ष स्वीकार किया।

स्नेह मिलन समारोह निमित्त प्रदेश महामंत्री रतु भाई गोल ने जिला उपाध्यक्ष हरजी भाई सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मनोयोग से आयोजन करने पर अंतर्मन से साधुवाद दिया एवं सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस समारोह में 403 शिक्षक उपस्थित रहे एवं दियोदर तहसील अध्यक्ष अशोक भाई परमार ने सभी अतिथियों एवं संभागियों का स्वागत तथा लाखणी तहसील संयोजक दाना भाई ने आभार प्रकट किया।

मंच संचालन जिला मंत्री गणेश भाई ने किया।

 

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT